,

खनियांधाना की कु. आहिना जैन मोदी राज्य सेवा में ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयनित / Shivpuri News

खनियांधाना शिवकांत सोनी: खनियांधाना निवासी कु. आहना जैन मोदी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2022 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए ट्रेजरी ऑफिसर की पोस्ट पर सफलता प्राप्त की है.
उनका यह लगातार चौथा इंटरव्यू था पिछले तीन बार से वह हर बार आखिरी क्षणों में जाकर इंटरव्यू में रह जाती थीं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और पिछले करीब 6 वर्षों से इंदौर में रहकर जीतो संस्था , फास्ट अकादमी तथा सेल्फ स्टडी करते हुए चौथे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने हायर सेकेंडरी तक खनियाधाना में ही प्राप्त की इसके बाद पिछले करीब 6-7 वर्षों से इंदौर में रहकर एमपीपीएससी की तैयारी कर रही थी खनियाधाना के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जैन मोदी की आप सुपुत्री हैं तथा उनकी इस सफलता पर सभी इष्ट मित्रों परिवार जनों खनियाधाना नगर के लोगों ने उनकी इस सफलता पर बधाई दी है.