Press "Enter" to skip to content

मैं पत्रकार बोल रहा हूँ मुझे अतिथि शिक्षक से 10 हजार दिलवाओ, अगले दिन हटवा दिया, कोतवाली में शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फतेहपुर के रहने बाले अतिथि शिक्षक ने बताया की मुझसे पत्रकार ने 10 हजार रुपए मांगे, जब मैंने नहीं दिए तो मुझे हटवा दिया. जिसके बाद अतिथि शिक्षक ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई हैं.

जानकारी के अनुसार अवधेश धाकड पुत्र रंगीलाल वर्मा निवासी 27 नम्बर कोठी के पास ने बताया की लंगरपुर संकुल ठर्रा अंतर्गत अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ रहा हूँ. 17 जनबरी को मेरे मोबाईल नम्बर 9303526611 से ग्राम लंगर स्कूल के प्राचार्य को फोन आया और कहा कि तुम्हारे यहां जो अतिथि है उससे 10 हजार रू. दिलवाओ मैं पत्रकार बोल रहा हॅू उसने उसका रोहित शाक्य नाम बताया। जब उस उक्त नम्बर पर फोन कर संपर्क किया और पूछा कि मैं किस बात के पैसे दूं तो बोला मैं पत्रकार हॅू और प्रत्येक अतिथि से पैसे लेता हूँ यदि नहीं दिए तो मैं तृम्हें पद से पृथक करवा दूगां। जब मैंने पैसे नहीं दिए तो उसी मोबाईल नंबर से रोहित शाक्य ने 18 जनबरी 2025 को अगले दिन अतिथि शिक्षक के पद से हटवा दिया. कोतवाली में शिकायत कर अतिथि शिक्षक ने कार्रवाई की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!