Press "Enter" to skip to content

पुरानी शिवपुरी स्थित ईदगाह के पास ठंड और भूख से हुई गाय के बछड़े की मौत, मौके पर पहुंचे गौ सेवक और डॉक्टर की टीम / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पुरानी शिवपुरी में स्थित ईदगाह के पास एक गाय के बछड़े की रात भर ठंड और भूख से तड़प तड़प के मौत हो गई। मौके पर पहुंची गौ सेवक की टीम और डॉक्टर एवं वन विभाग के रेंजर ने गाय के बछड़े का अंतिम संस्कार कर शव को दफनाया।

जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह 6 बजे वन विभाग के रेंजर गोपाल जाटव को सूचना मिली की ईदगाह के पास एक गाय का बछड़ा ठंड और भूख से तड़प रहा है। जिस पर उन्होंने तत्काल एक कंबल से बछड़े से ढका और इसकी सूचना उन्होंने गौ अभ्यारण के संयोजक विनोद शास्त्री और डॉक्टर ओपी गुप्ता को दी। जिस पर मौके पर पहुंची डॉक्टर और गौ सेवक की टीम ने जैसे ही गाय का उपचार शुरू किया तभी गाय के बछड़े की मौत हो गई। जिसके बाद बछड़े के शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!