Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का फर्जी लेटर बनाकर सरकारी राशन की दुकान हड़पने का प्रयास, जाँच में हुआ खुलासा, दो आरोपी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र में दो लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का फर्जी पत्र तैयार कर शासकीय उचित मूल्य की दुकान हड़पने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वनोपज सहकारी समिति लखारी के प्रबंधक रोशन लाल लोधी की शिकायत पर यह मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार, नया गांव बिजरावन के करन सिंह लोधी और उसके भतीजे लोकपाल लोधी ने मिलकर यह साजिश रची। करन सिंह ने पहले एक शराब की दुकान बंद करवाने के लिए मंत्री सिंधिया से वास्तविक पत्र प्राप्त किया था। इसी पत्र का दुरुपयोग करते हुए दोनों आरोपियों ने एक फर्जी पत्र तैयार किया, जिसमें उचित मूल्य की दुकान आवंटित करने का जिक्र था।

थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ के अनुसार जांच में पत्र के फर्जी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!