Press "Enter" to skip to content

यातायात सफ्ताह के पहले दिन पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर यातायात रथ को किया रवाना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शनिवार की सुबह 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक अमण सिंह राठौड़ ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैं. साथ ही पुलिसकर्मियों ने बाइक पर हेलमेट लगाकर रैली निकाली है.

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि मध्य प्रदेश में गत वर्ष 5500 दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु हुई थी. इसमें 117 लोग ऐसे हैं जो हेलमेट नहीं लगाए थे. इसी को देखते हुए यातायात जागरूकता सप्ताह हर साल मनाया जाता हैं. इसी क्रम में आज इसकी शुरुआत हुई है और आज यातायात सप्ताह के पहले दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यातायात जागरूकता को हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने रवाना किया हैं. साथ ही बाइक पर सवार होकर एसपी ने हेलमेट लगाकर संदेश दिया है की बाइक चलाएं तो हेलमेट लगाकर चलाएं. जिससे आप दुर्घटना का शिकार ना हो सके.

एसपी ने बताया कि 2023 के दुर्घटना ग्राफ को देखा जाए तो 2024 में उसकी कमी आई है और 2025 में हम सभी को जागरुक कर कर उस ग्राफ को कम करेंगे. आज यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया हैं. अगले दिनों में स्कूल और कॉलेज में जाकर बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!