शिवपुरी: जनजाति न्याय महाभियान योजना अंतर्गत जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा दी गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट घर घर पहुंचकर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करवा रही है। यूनिट में चिकित्सा दल आदिवासी बस्तियों में पहुंचकर निःशुल्क इलाज कर रहे हैं।
विधायक शिवपुरी देवेंद्र जैन ने कलेक्ट्रेट से दो मोबाइल मेडिकल यूनिट को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एडीएम दिनेश शुक्ला, सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषि स्वर्ण ने बताया कि शिवपुरी जिले को 10 मोबाइल मेडिकल यूनिट प्राप्त हुई है जो जिले के 186 आदिवासी बाहुल्य गांव में जहां स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं है, वहां पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगी।
इन मोबाइल मेडिकल यूनिट में निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, निःशुल्क दवा एवं जांच सेवा, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, बीपी की जांच, मातृत्व स्वास्थ्य सेवाए, गैर संचारी रोगों की जांच, शुगर एवं बीपी जांच एवं उपचार, एनीमिया जांच एवं उपचार की सुविधा दी जाएगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 6 सदस्य डाल रहेगा जिसमें चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य स्टाफ रहेगा।

विधायक ने मोबाइल मेडिकल यूनिट दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में इलाज की सुविधा मिलेंगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
- पानी की टंकी के पास दंपती का रास्ता रोककर चाकू से हमला, पति के हाथ पर चाकू से वार, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी भी घायल / Shivpuri News
- भटनावर-झिरी में किराना दुकानों और होटलों से कथित अवैध शराब बिक्री, आबकारी विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News
- पिपरघार स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा चतुर्वेदी दुर्घटना में घायल, दोनों हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर; ग्वालियर में हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment