शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले न्यू दर्पण कॉलोनी की रहने वाली काजल सेन पुत्री रामकिशन सेन ने जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 2024 में उसकी शादी रन्नौद थाना क्षेत्र के ठचरा गांव के रहने वाले केशव सेन पुत्र सियाराम सेन से हुई थी। शादी के बाद से ससुराली उससे 5 लाख रूपए दहेज की मांग करने लगे। जिसका उसने विरोध किया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
दहेज़ में 5 लाख रूपए ना लाने पर ससुरालियों ने महिला की मारपीट कर घर से निकाला, 7 माह से मायके में रह रही महिला / Shivpuri News




