Press "Enter" to skip to content

कोलारस में कार चोरी करने पहुँचे चोर, घर वालों का शोर सुनकर भागे, CCTV में कैद चोर / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस में दो चोर शासकीय शिक्षक के घर के बाहर खड़ी कार चोरी करने पहुंचे। लेकिन उससे पहले उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने का प्रयास किया। घटना सोमवार रात की है, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे। चोरों का ये प्रयास सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घर के सदस्यों के जागने और शोर मचाने के बाद चोर मौके से भाग खड़े हुए। शिक्षक ने इस घटना की लिखित शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।


कोलारस के रामराई गांव के स्कूल में पदस्थ शासकीय शिक्षक श्रीलाल जाटव ने बताया कि वो जगतपुर के हनुमान मंदिर के पास रहते हैं। रात दो बजे दो चोर घर के बाहर खड़ी कार को चोरी करने पहुंचे थे। लेकिन घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर दोनों चोरों ने कैमरों को तोड़ने का प्रयास किया। कैमरे ऊंचाई पर लगे होने के कारण वे कैमरे को नहीं तोड़ पाए, लेकिन एक कैमरे की केबल तोड़ दी।


इस दौरान उनके पिता पुन्ना राम जाटव घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। उन्हें चोरों की आहट सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे चोर मौके से भाग खड़े हुए। बाद में जब सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी गई, तो चोरों का कैमरे तोड़ने का प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!