शिवपुरी: जिले के ग्राम बबिजरौनी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पार्क की जमीन पर दबंग लोगों ने तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया हैं. इसके विरोध में भीम आर्मी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के अनुसार जिला संयोजक ठाकुर लाल जाटव ने बताया कि शिवपुरी के ग्राम बिजारौनी में भीमराव अंबेडकर पार्क से पहले असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब की मूर्ति एवं तार फेंसिंग चोरी कर ली गई थी. जिसकी शिकायत इंदार थाने में दर्ज है. इसके बाद अब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पार्क की जमीन पर गांव के दबंग लोगों ने तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया हैं. जिससे सभी लोगों में रोष व्याप्त हैं. उन्होंने जल्द ही मूर्ति चोरी करने वाले पर उचित कार्यवाही की मांग की है. साथ ही पार्क की जमीन पर कब्जा छुड़वाने की मांग की है. अगर मांग पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.
बिजरौनी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क की जमीन पर तार फेंसिंग कर दबंग लोगों ने किया कब्जा, भीम आर्मी ने दिया अल्टीमेटम / Shivpuri News




