शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के दुल्हई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव शुक्रवार को ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।
महिला के पिता राजकुमार कोली ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रितिका कोली (22) की शादी दो साल पहले भौंती निवासी जयंत कोली के साथ की थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही रितिका को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी की प्रताड़ना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को रितिका के ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए। उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उसका शव ससुराल के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्हाेंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है।
मामले में भौंती पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मार्केटिंग कोलारस पर रिझारी का कब्जा बरकरार 25 वर्ष से काविज, रावत बनीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनी दाँगी / Shivpuri News
- ग्राम नौथनी में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई संपन्न प्रथम स्थान कपिल, द्वितीय राहुल व सत्येन्द्र तृतीय पर रहे / Shivpuri News
- महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम पटेरिया पोहरी निलंबित / Shivpuri News
- शिवपुरी में खेत में काम कर रहीं महिलाओं पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला: एक के सिर में गंभीर चोट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में 6 साल से विधवा को नहीं मिली मुख्यमंत्री संबल योजना की 4 लाख की सहायता राशि, 2019 में हुईं थी पति की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment