शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रन्नौद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में रन्नौद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को 10 मार्च को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम माढा घाटी में तालाब के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाकर बिक्री के लिए रखी जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी कल्याण आदिवासी (55 वर्ष) पुत्र उमरऊआ आदिवासी, निवासी विजयपुरा थाना रन्नौद को अवैध रूप से हाथ भट्टी की शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से करीब 60 लीटर कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जगेश सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक अख्तर खान, आरक्षक गौरिश औझा, आरक्षक वकील गुर्जर, आरक्षक महेश पटेलिया एवं महिला आरक्षक कृष्णा पाल की सराहनीय भूमिका रही।

रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment