शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के दुल्हई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव शुक्रवार को ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।
महिला के पिता राजकुमार कोली ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रितिका कोली (22) की शादी दो साल पहले भौंती निवासी जयंत कोली के साथ की थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही रितिका को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद करीब छह महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी की प्रताड़ना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को रितिका के ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए। उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे उसका शव ससुराल के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्हाेंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है।
मामले में भौंती पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment