शिवपुरी के भैसोरा गांव में दहेज के लालच में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के चेहरे सहित शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने ससुराल से जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। महिला ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता फूलवती प्रजापति दतिया जिले की रहने वाली है। फूलवती ने बताया कि 21 मई 2017 को उसकी शादी दिनारा थाना क्षेत्र के भैसोरा गांव के रहने वाले रघुनन्दन प्रजापति के साथ हुई थी। शादी से पहले ससुरालियों ने कहा था कि उन्हें दहेज नहीं चाहिए। फिर भी शादी में उसके पिता के सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था। लेकिन पति रघुनन्दन व सास, ससुर, देवर दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वो बाइक और पैसों की मांग करते रहे। शादी के बाद उसे तीन बेटे हुए। इसके बावजूद उसका पति उसके मारपीट करता था।
‘भूखा-प्यासा रखा, फिर भी सहती रही’
फूलवती प्रजापति ने बताया कि उसके पिता गरीब थे। उनके पास बाइक और नकद दहेज देने के लिए पैसा नहीं था। इसी वजह से 5 सालों से वो पति की मारपीट सहन करती रही। ससुराल वाले मारपीट के बाद भूखा रखते थे। पति ले साथ-साथ ससुर और देवर भी बाइक और पैसे की मांग करते थे। दहेज के लिए उनकी यातनाएं बढ़ती ही जा रहीं थीं।
भाई के आने तक गांव के बाहर छुपी रही पीड़िता
पीड़िता ने आगे बताया कि 25 दिसंबर की रात उसके पति रघुनन्दन ने बाइक और पैसा न मिलने पर उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। जब चीजें असहनीय हुई तो उसने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। फूलवती ने बताता कि रात में जब तक भाई लेने नहीं आया तब तक वो गांव के बाहर छुपी रही।
कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार
पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत उसने दिनारा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली थी और मेडिकल भी कराया था लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वो पति, देवर और ससुर की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे बढ़ेगी कार्रवाई
इस मामले में दिनारा थाना प्रभारी विनोद यादव का कहना है कि महिला की शिकायत पर मारपीट की धारा में मामला दर्ज है। साथ ही पति पर शांति भंग की धाराओं में भी मामला दर्ज कर उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया था। महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

दहेज के लिए पत्नी को लाठियों से पीटा: महिला बोली- भागती नहीं तो जान से मार देता; शरीर पर गंभीर चोट के निशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment