शिवपुरी जिले के पोहरी कस्बे की केदारेश्वर नदी में शुक्रवार की दोपहर एक कियोस्क संचालक ने छलांग लगा दी थी। जिसका शव एसडीईआरएफ की टीम ने आज शनिवार को खोज निकाला हैं। पोहरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक़ पोहरी कस्बे के स्टेट बैंक के पास कियोस्क संचालक 24 वर्षीय कुलदीप पुत्र बृंदावन बेरागी शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर केदारेश्वर नदी किनारे पहुंचा था। यहां उसने नदी में छलांग लगा दी थी। कुलदीप के गिरने की आवाज एक चरवाहे ने सुन ली थी। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कुलदीप की बाइक, मोबाइल और चाबी मिले थे। लेकिन कुलदीप का कोई सुराग नहीं लगा था। शाम पांच बजे एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन कुलदीप का पता नहीं लग सका था। आज शनिवार को एक बार फिर कुलदीप की तलाश नदी में शुरू की गई थी। यहां आज दोपहर कुलदीप का शव नदी से बरामद कर लिया गया।
कियोस्क संचालक ने नदी में कूदकर किया सुसाइड: दूसरे दिन एसडीईआरएफ ने खोजा शव / Shivpuri News




