शिवपुरी के वार्ड नंबर-20 नीलगर चौराहे के पास गणेश गली में भरे गंदे पानी में करंट फैलने से एक गाय की मौत हो गई। इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने वार्ड की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने लापरवाही बरतते हुए नाली निर्माण के बिना ही सड़क निर्माण का कार्य करा दिया हैं। इसकी वजह से गली में पानी की निकासी नहीं हो पाती और पानी भर जाता है। ऐसे में गाय की जगह किसी व्यक्ति या बच्चे की मौत भी हो सकती थी।
सड़क से पहले नाली बनना चाहिए था
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक माह पहले सांसद सिंधिया के वार्ड के दौरे से पहले नगर पालिका ने आनन-फानन में इस सड़क का निर्माण कराया था। जबकि पहले सड़क पर नाली बनाया जाना था। नाली नहीं होने के चलते गली में गंदा पानी भरा रहता है। आज इस गली में भरे गंदे पानी में बिजली के खंबे से करंट फेल गया था। जिसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई।
स्थानीय निवासियों का आरोप हैं कि पार्षद विजय शर्मा ने सड़क निर्माण से पहले नाली बनवाने के लिए पाइप डलवा दिए थे, लेकिन उन पाइपों को नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने हटवा दिया और बिना नाली के ही सड़क ढलवा दी। उन्होंने बताया कि इसी के आक्रोश में आज सड़क जाम किया, अगर सुनवाई नहीं हुई तो गली के रहवासी सड़क को खोद देंगे।
पार्षद ने नाली के लिए पाइप रखी थी
गाय की मौत की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद विजय शर्मा मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने पहले बिजली सप्लाई बंद कराई और खुद गली में मृत पड़ी गाय को रहवासियों की मदद से हटाया। विजय शर्मा ने बताया कि इस गली की नाली से 18, 19 और 20 वार्ड का पानी बहकर गुजरता है। यहां पहले नाली की क्रोसिन बननी थी। इसके लिए पाइप लाकर रखवा दिए थे, लेकिन नगर पालिका प्रबंधन ने मनमानी करते हुए नाली का निर्माण नहीं कराते हुए सड़क बनवा दी।
पार्षद विजय शर्मा का कहना है कि आज नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सीएमओ ने कल गली की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया हैं। ऐसे में अगर वार्ड वासियों समस्या से निजात नहीं मिला तो उन्हें भी वार्ड वासियों के साथ आंदोलन पर उतरना पड़ेगा।

गली में भरे गंदे पानी में फैला करंट: गाय की मौत, लोगों ने मुख्य मार्ग किया जाम, सुनवाई न होने पर सड़क खोदने की चेतावनी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में फटाखा साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट बाइक पर 1500 का चालान, साइलेंसर हटवाया गया / Shivpuri News
- शिवपुरी में ट्रक की टक्कर से एक की मौत: बाइक सवार और राहगीर घायल, कुल्हाड़ी गांव के पास हादसा / Shivpuri News
- खोड़ में स्वास्थ्य का महाकुंभ: सिंधिया के प्रयासों से लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विधायक देवेंद्र जैन रहे मौजूद / Shivpuri News
- उचित मूल्य दुकान अटलपुर में अनियमितताओं पर प्रबंधक एवं विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज / Shivpuri News
- विकसित भारत की जी-राम-जी योजना, हर हाथ को रोजगार देने का लक्ष्य: जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव / Shivpuri News





Be First to Comment