,

रेप केस में फंसाने की धमकी देने वाला गिरोह पकड़ाया: पिता-पुत्र दंपती के सहारे ऐंठ रहे थे रुपए, नहीं देने पर की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना पुलिस ने रेप के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर पैसे हड़पने वाले चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जिसे सामने रख ये लोग लोगों को धमकाने का काम करते थे। मामले में पिता-पुत्र एक दंपती के जरिए झूठा केस लगाने की तैयारी में थे।

अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर मजरा पटपरा गांव के रहने वाले हरी सिंह पिता जगना कुशवाह (49) ने बुधवार को अमोला थाने में शिकायत की थी। बताया था कि उसके घर उसके परिचित हाकिम सिंह कुशवाह पिता लखपत कुशवाह निवासी भीमपुर थाना नरवर आया था। उसके साथ ओमप्रकाश उर्फ रामप्रकाश लोधी उर्फ गुड्डा पिता मेहरवान लोधी (40) निवासी नयाखेडा थाना भौंती, मलखान सिंह कुशवाह पुत्र हाकिम सिंह कुशवाह (35) निवासी भीमपुर थाना नरवर और रामप्रकाश उर्फ गुड्डा लोधी की पत्नी निवासी ग्राम नयाखेड़ा थाना भौंती भी आए थे।

हाकिम सिंह कुशवाह ने मुझसे 50 हजार रुपए मांगे, मैंने मना किया तो महिला ने बेटे को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस बात से डरकर उसने 15 हजार रुपए दे दिए थे। बकाया रुपए शाम को आकर लेने की बात कहते हुए चले गए थे। शाम के समय हाकिम सिंह कुशवाह का बेटा मलखान कुशवाह हाथ में 12 बोर की बन्दूक लेकर आया था। पैसे न देने पर मारपीट की।

घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा
अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई थी। आज मुखबिर की सूचना पर से पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को सिलानगर रोड नारही तरीपुरा तिराहा से दो बाइक के साथ पकड़ा लिया। पुलिस ने महिला सहित चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 308 (2),119 (1), 115(2), 351(3),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।