शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के दुल्हई गांव में घर के बाहर की जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां बरसाई गईं। महिलाओं ने भी एक-दूसरे को दौड़ाकर लट्ठ से पीटा।घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। लाठबाजी का शनिवार को एक वीडियो सामने आया है। मामले में भौंती पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
दुल्हई गांव में जाटव और लोधी परिवार के बीच घर के बाहर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष बिना सीमांकन कराए दोनों घरों के बीच जमीन के एक टुकड़ों को अपना बताते आ रहे हैं। लोधी पक्ष की ओर से राधा लोधी, कोमल लोधी और सतीश लोधी शुक्रवार दोपहर विवादित जमीन से घास निकाल हटा रहे थे।
यह देखकर जाटव परिवार की ओर से लाखन जाटव पुत्र रामकिशन जाटव और उसकी मां रेखा जाटव वहां आ गए। उन्होंने जमीन नाम कराने के बाद चारा रखने की बात कही। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। गाली-गलौज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां आ गए। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला बोल दिया। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी लट्ठ उठाया और दूसरे पक्ष पर वार किया। लोग बचने भागे तो दौड़ाकर लंडे बरसाए।
तुम्हें यहां रहने नहीं देंगे- पीड़ित
हमले में घायल लक्ष्मण जाटव ने बताया कि हम तीन पीढ़ी से उस स्थान पर रह रहे हैं। लोधी समाज ने कुछ समय पहले हमारे घर के पास जमीन खरीदी है। वे अब धीरे-धीरे हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। हमने कहा कि जमीन की नपाई करवाकर, जितना निकले ले लो। शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे लोधी समाज के 10 से 12 लोग आए और हमला कर दिया। हमें घर से भगाने की नीयत से हमला किया। लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर वे आए थे। मारपीट में हमारे परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं। इसमें मैं लक्ष्मण, संपत, रेखा, लली, रानी समेत 6 लोग घायल हुए हैं।
लक्ष्मण का कहना है कि वे कहते हैं कि तुम्हें हम यहां नहीं रहने देंगे। कभी भी घर आकर मारपीट करते हैं। कुछ समय पहले भी कट्टा लेकर घर आ गए थे। परिवार ने भागकर जान बचाई है। मेरे सिर पर 8 टांके आए हैं। पुलिस ने मारपीट की धार में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने दोनों पक्षाें के 11 लोगों पर केस दर्ज किया
भौंती थाना पुलिस ने लाखन सिंह जाटव की शिकायत पर सतीश लोधी, अजय लोधी, कामशरण लोधी, धर्मेंद्र लोधी, राधा लोधी और कोमल लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, अजय लोधी की शिकायत पर रामकिशन जाटव, लक्ष्मण जाटव, शंकर जाटव, मोहर सिंह और संपत जाटव के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भाैंती थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज का कहना है कि पूरा विवाद घर के सामने जमीन के एक छोटे टुकड़े को लेकर है। दोनों पक्ष जमीन पर अधिकार जमा रहे हैं। शुक्रवार को चारा रखने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले जाटव पक्ष के पांच और लोधी पक्ष के 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर रहे हैं।

शिवपुरी में महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाई लाठियां: जमीन विवाद में घर के बाहर दौड़ाकर पीटा, 11 पर केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, डंडे से पीटकर बचाई जान / Shivpuri News
- सहायता केंद्र से लगे लाहोटी कॉम्प्लेक्स में फैशन एम्पोरियम को बनाया निशाना, शटर तोड़ी लेकिन चोरी में नाकाम रहे बदमाश / Shivpuri News
- बस संचालकों ने एसपी से लगाई गुहार: ईको, थ्री-व्हीलर और टैक्सियों के अवैध संचालन पर रोक की मांग / Shivpuri News
- नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News
- फतेहपुर में स्कूल के पास निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नेशनल पार्क में छोड़ा / Shivpuri Newsफतेहपुर में स्कूल के पास निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नेशनल पार्क में छोड़ा / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment