शिवपुरी में एफआईआर में धाराओं का इजाफा करने के एवज में एक ठग ने अपने आप को एसपी ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मी बताकर युवक के साथ 5500 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।
बैराड़ थाना क्षेत्र के खोदा रहने वाले कैलाश परिहार पुत्र पूरन परिहार ने बताया कि मेरे परिवार के सदस्य राकेश परिहार, रघुवीर परिहार, पुक्खोबाई परिहार का 27 नवंबर को अतर सिंह, भूरा परिहार आदि से झगड़ा हो गया था। बैराड़ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। इसके बाद परिवार के घायल सदस्यों का उपचार जिला अस्पताल में जारी था।
FIR में धाराओं का इजाफा करने के मांगे पैसे
कैलाश परिहार ने बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 3 बजे के मेरे मोबाइल नंबर अंजान नंबर से फोन आया था। फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि मैं एसपी ऑफिस से बोल रहा हूं, तुम्हारी ओर से हुई एफआईआर में दम नहीं हैं। आरोपियों को थाने से जमानत मिल जाएगी। अगर धारा में इजाफा करवाना हैं तो 5500 रुपए का भुगतान करना पडे़गा। फोन करने वाले ने अपना नाम पुष्पेन्द्र कुमार सेन बताया था।
विरोधी पार्टी के एसपी ऑफिस पहुंचने की दी थी सूचना
कैलाश परिहार ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी ने विरोधी पार्टी के एसपी ऑफिस आने की भी सूचना दी थी। इसके बाद मैं पुष्टि के लिए जिला अस्पताल से एसपी ऑफिस भी पहुंचा था। यहां उसकी विरोधी पार्टी एसपी ऑफिस के बाहर खड़ी हुई थी। इसके बाद हड़बड़ाहट में उक्त संदिग्ध पुलिसकर्मी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर 5500 भेज दिए थे। बाद में उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो मोबाइल बंद आ रहा हैं। तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

हैलो SP ऑफिस से बोल रहा हूं; ठग ने कहा: FIR में दम नहीं है, आरोपियों को जमानत मिल जाएगी, फिर ट्रांसफर कराए 5500 रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, डंडे से पीटकर बचाई जान / Shivpuri News
- सहायता केंद्र से लगे लाहोटी कॉम्प्लेक्स में फैशन एम्पोरियम को बनाया निशाना, शटर तोड़ी लेकिन चोरी में नाकाम रहे बदमाश / Shivpuri News
- बस संचालकों ने एसपी से लगाई गुहार: ईको, थ्री-व्हीलर और टैक्सियों के अवैध संचालन पर रोक की मांग / Shivpuri News
- नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News
- फतेहपुर में स्कूल के पास निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नेशनल पार्क में छोड़ा / Shivpuri Newsफतेहपुर में स्कूल के पास निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नेशनल पार्क में छोड़ा / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment