शिवपुरी: जिले की पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 पेटी देशी मदिरा प्लेन की कुल वजन 108 लीटर कीमती 31200 रुपए सहित एक अल्टो कार कीमती 4 लाख रुपए की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया की 27 नवंबर को सूचना पर ग्राम बमना के आगे दुबे दाऊ की टेक कछौआ रोड़ कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो एक अल्टो कार MP07CF0331 खड़ी दिखी तभी पुलिस को देखकर गाड़ी से एक व्यक्ति उतरकर भागा एवं दूसरा व्यक्ति जो ड्रायवर साईड बैठा हुआ था उसे पकड़ा, भागे हुए व्यक्ति का पीछा किया जो वह झाड़ियो मे जंगल तरफ भाग गया जो नहीं मिला. पकड़े आरोपी ने अपना नाम अभिनंदन पुत्र अजब सिंह लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम राजपुर थाना पिछोर का होना बताया एवं भागे हुए व्यक्ति का नाम सोनू कुर्मी निवासी बाचरौन का होना बताया. गाड़ी को चैक किया तो गाड़ी में 12 पेटी देशी मदिरा प्लेन की होना पाया तब उक्त व्यक्ति से शराब लाने ले जाने व रखने का लायसेंस मांगा तो उसने अपने पास कोई लायसेंस नही होना बताया। आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 12 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल वजन 108 लीटर एवं अल्टो कार जप्त कर आरोपी अभिनंदन लोधी को गिरफ्तार किया गया वापसी पर आरोपी अभिनंदन लोधी व सोनू कुर्मी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक जितेन्द्र सिहं मावई, सउनि अरविन्द सगर, आर. 957 देशराज गुर्जर, आर. 907 अरूण मेवाफरोस, आर. 590 बचान सिंह तोमर, आर. 313 माँगीलाल गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

4 लाख की अल्टो कार से कार से कर रहे थे शराब तस्करी, 12 पेटी देशी मदिरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले / Shivpuri News
- कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, डंडे से पीटकर बचाई जान / Shivpuri News
- सहायता केंद्र से लगे लाहोटी कॉम्प्लेक्स में फैशन एम्पोरियम को बनाया निशाना, शटर तोड़ी लेकिन चोरी में नाकाम रहे बदमाश / Shivpuri News
- बस संचालकों ने एसपी से लगाई गुहार: ईको, थ्री-व्हीलर और टैक्सियों के अवैध संचालन पर रोक की मांग / Shivpuri News
- नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment