,

गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने भ्रमण किया राष्ट्रीय रणथंभौर नेशनल पार्क / Shivpuri News

शिवपुरी: नरवर के गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी स्कूल का छठवां टूर जो की रणथंबोर के लिए रहा बहुत ही सफल एवं यादगार रहा. यह पहला मौका है जब नरवर के किसी स्कूल द्वारा रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया गया हो.
बच्चों द्वारा पहले दिन सुबह 6:30 बजे नरवर से रणथंबोर के लिए प्रस्थान किया इसके उपरांत लगभग 1:00 बजे हम सभी रणथंबोर अपने होटल ग्रैंड रणथंबोर पहुंचे ,जहां सभी छात्र शिक्षकों का होटल द्वारा फूलमाला के साथ स्वागत किया गया.
इसके उपरांत बच्चों द्वारा लजीज व्यंजनों के साथ लंच किया गया फिर हम सभी रणथंबोर के प्रसिद्ध राष्ट्रीय राजीव गांधी म्यूजियम देखने गए जहां सभी बच्चों को वैज्ञानिकों द्वारा सरकार द्वारा प्रकृति एवं एनिमल्स के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मौखिक एवं एक शॉर्ट वीडियो द्वारा समझाई गई.
इसके उपरांत सभी छात्र होटल में वापस आए एवं शाम को बोनफायर कर सभी छात्रों ने खूब एंजॉय किया जिसमें छात्रों ने एवं शिक्षकों ने गाने गए एवं डांस परफॉर्मेंस दी.
अगले दिन प्रातः 6:30 हम सभी रणथंभौर नेशनल पार्क के लिए निकले जहां सभी बच्चों द्वारा टाइगर नीलगाय हिरण सावर मगरमच्छ बंदर विभिन्न प्रकार के पक्षी इत्यादियों को देखा एवं इसका आनंद उठाया फिर हम सभी होटल वापस आए जहां सभी बच्चों ने शिक्षकों के साथ स्विमिंग पूल में खूब आनंद लिया एवं लजीज ब्रेकफास्ट किया.
सभी छात्र तैयार होकर और रणथंबोर फोर्ट एवं त्रिनेत्र श्री गणेश जी के दर्शन के लिए निकले जहां गाइड के द्वारा रणथंबोर के ऐतिहासिक किले के बारे में विस्तृत से बताया गया एवं सभी छात्रों ने भगवान त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन किए.
होटल वापस आकर हम सभी ने लंच किया एवं शाम 6:00 बजे हम होटल से नरवर के लिए निकले और लगभग 12:30 बजे हम सभी नरवर आ गए.
यह यात्रा न केवल यादगार रही बल्कि बच्चों एवं शिक्षकों के लिए बहुत सारी जानकारियां भी मिली जो जीवन पर्यंत उनके काम आएंगी.