शिवपुरी: सत्तर वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का निरीक्षण न करने पर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग पोहरी में पदस्थ एलएचव्ही स्वरूपी मांझी को निलंबित करने की कार्यवाही की है। यह कार्यवाही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के प्रस्ताव पर की गई है।
उल्लेखनीय है कि सीनीयर सिटीजन तथा बीडब्लूसी वर्ग के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने को लेकर मध्य प्रदेश शासन खासा संजीदा है वहीं कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्राथमिकता पर लिया हुआ है। जिसके चलते वह स्वयं गांव-गांव जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं वहीं पूर्व में भी उनके निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों द्वारा कठोर कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में आयुष्मान कार्ड की मॉनिटरिंग कार्य में अनुपस्थित रहने पर स्वास्थ्य विभाग के पोहरी विकासखंड में पदस्थ एलएचव्ही स्वरूपी मांझी को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। निलंबन की अवधि में स्वरूपी मांझी का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलारस रहेगा।

कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य विभाग पोहरी में पदस्थ एलएचव्ही स्वरुपी मांझी को किया निलंबित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment