,

काली माता मंदिर के पास महिला ने घर मे पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी फिजिकल थाना पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज में काली माता मंदिर के पास महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं.

जानकारी के अनुसार आरती शाक्य पत्नी स्वर्गीय त्रिलोक शाक्य उम्र 34 साल निवासी काली माता मंदिर के पास कमलागंज थाना फिजिकल ने शनिवार की रात अपने ही घर पर अज्ञात कारणों के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसका फिजिकल थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर 11 बजे पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।