शिवपुरी: श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय व चिकित्सालय, शिवपुरी में मोबाइल नेटवर्क की भारी समस्या के चलते शुक्रवार को अधिष्ठाता डॉ डी.परमहंस ने कॉलेज कैंपस का भ्रमण किया। उनके साथ टेलीकम्युनिकेशन विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर सचिन शर्मा व टेलीकम्युनिकेशन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान बैठक कर नेटवर्क समस्या के निराकरण के लिए चर्चा की गई।
इस दौरान अधिष्ठाता डॉ डी परमहंस ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मोबाइल नेटवर्क की भारी समस्या है, जिससे कई बार मेडिकल इमरजेंसी में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कॉलेज के स्टाफ ने मोबाइल नेटवर्क लगाने की बात भी कही थी, निरीक्षण के दौरान मैंने भी नेटवर्क समस्या को जाना और नेटवर्क समस्या के निदान के लिए निरीक्षण पर आए प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक देवेंद्र जैन जी के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत कराया गया था।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने तत्काल टेलीकम्युनिकेशन विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर सचिन शर्मा व टेलीकम्युनिकेशन के अधीनस्थ अन्य विभागों को मेडिकल कॉलेज का मौका मुआयना करने भेजा और हमने बैठक की। अधिष्ठाता डॉ डी परमहंस का कहना था कि मोबाइल (टावर) नेटवर्क बढ़ने से मेडिकल कॉलेज को तो नेटवर्क समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही आसपास के इलाकों (हाऊसिंग बोर्ड, सीएम राइज स्कूल सहित पीएम आवास) के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
इस दौरान अधीक्षक डॉ आशुतोष चौऋषि, असिस्टेंट डायरेक्टर डीओटी सचिन शर्मा, बीएसएनएल एसडीओ ए.के. वर्मा, जीओ मैनेजर नीरज श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर शेखर सिंह, मोहित शर्मा, रंजन पांडे के साथ सहायक पीआरओ राहुल अष्ठाना मौजूद रहे।
टेलीकम्युनिकेशन विभाग के अफसरों ने किया कॉलेज का भ्रमण: बोले- नेटवर्क की समस्या का जल्द किया जाएगा निराकरण / Shivpuri News




