,

पुरानी रंजिश के चलते गुरिच्छा में 8 लोगों ने मिलकर भाभी देवर को बेहरमी से पीटा, कुल्हाड़ी से किया हमला, हाथ पैर फ्रेक्चर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुरिच्छा में जाटव समाज के दो परिवार में विवाद हो गया. इसमें एक पक्ष के आठ लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को बेरहमी से पीट दिया. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.

जानकारी के अनुसार सेवा जाटव निवासी ग्राम गुरिच्छा ने बताया कि 22 नवंबर की सुबह 10:30 बजे घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान गांव का श्री लाल जाटव, धर्मेंद्र जाटव, राजेश जाटव, सतीश जाटव, बनवारी जाटव, आकाश जाटव, राहुल जाटव एक राय होकर आए और कहने लगे की तुम्हारे चार लोगों को जेल भिजवा दिया है तुम्हें भी यहां नहीं रहने देंगे और गांव से निकलने की धमकी दी जिसका विरोध किया तो सभी लोगों ने एक राय होकर लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. बीच बचाव में देवर सिद्धार्थ यादव बचाने आया तो उसके पैर में कुल्हाड़ी मार दी. जिसके कारण उसका पैर टूट गया. दोनों घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं. गोवर्धन थाना पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है.