,

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर: पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, अमोला घाटी की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अमोला घाटी में गुरुवार की शाम एक कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके 13 साल के बेटे को गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सुरवाया पुलिस ने कार जब्त कर लिया और शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

जानकारी के मुताबिक गुना जिले के जालमपुर का रहने वाला 35 वर्षीय भूरा बारेला पिता गंगाराम बारेला करैरा में भूसा फैक्ट्री में काम करता था। वह मूल रूप से गुना के रहने वाला था। गुरुवार को काम खत्म होने के बाद भूरा अपने 13 साल के बेटे राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम को लेकर अपने गांव जालमपुर के लिए निकला था। इसी दौरान उसकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी थी।