शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के पाठखेड़ा गांव के बिजली के ट्रांसफॉर्मर में धमाके के साथ आग भड़क गई। धमाका इतना जोरदार था कि ग्रामीण दहशत में आ गए थे। बाद में ग्रामीणों को बिजली के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9 बजे पाठखेड़ा गांव में बिजली के ट्रांसफॉर्मर में धमाका हुआ था। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर धूं-धूं कर जल उठा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली फीडर पर दी थी। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद ग्रामीणों ने जैसे तैसे पहले मिट्टी फिर बाद में घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया था।
पाठखेड़ा गांव के रहने वाले उत्तम धाकड़ ने बताया कि गांव के एकलौते बिजली के ट्रांसफॉर्मर सुबह 9 बजे आग भड़क गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी थी। इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी गांव में नहीं आए थे। इसके चलते पूरे गांव में बिजली सप्लाई ठप पड़ी हुई हैं।
तेज धमाके के बाद ट्रांसफॉर्मर में भड़की आग: ग्रामीणों ने लाइट बंद कराकर बुझाई, सुबह 9 बजे से सप्लाई बंद / Shivpuri News




