शिवपुरी: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित करैरा द्वारा खाते में जमा रुपए नहीं दिए जा रहे हैं. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में दर्ज कराई है. साथ ही बेटी की शादी के लिए खाते में जमा पैसों की मांग की है.
जानकारी के अनुसार रामजीलाल कुशवाह पुत्र छत्तुराम कुशवाह निवासी मडोरीपुरा वार्ड नंबर 1 करैरा जिला शिवपुरी ने बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी कुशवाह की मृत्यु 1 सितंबर 2024 को हो गई थी जिसके खाते में जमा रुपए उसने दस्तावेज लगाकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे. 22 नवंबर 2024 की बेटी की शादी है इसलिए यह पैसे उसने जमा किए थे लेकिन बैंक में घपला होने के कारण एक मुश्त राशि नहीं दी जा रही है.
बैंक बाले कहते हैं की बैंक में रुपए नहीं है. ऐसे में पीड़ित ने बताया की बेटी की शादी तीन दिन बाद होना है अगर शादी रूकती है तो बैंक मैनेजर और कलेक्टर को जिम्मेदार बताया है साथ ही मांग की है कि उसकी बेटी की शादी के लिए एक मुश्त राशि 2 लाख 77 हजार रुपए दिलवाने की कृपा करें.

22 नवंबर की पुत्री की शादी के लिए बैंक नहीं दे रहा रुपए, कलेक्टर से लगाई गुहार, शादी रुकने की कगार पर, घोटाले का दंश झेल रही जनता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment