शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गुरिच्छा गांव में 27 अक्टूबर को सुबह गांव पंकज जाटव का शव कुएं में मिला था। पुलिस इस मामले में दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी हैं। लेकिन आज मृतक का परिवार एसपी ऑफिस के बाहर ह्त्या की धाराओं का इजाफा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान परिजनों ने पेट्रोल तक छिड़क लिया था। लेकिन पुलिस ने जैसे तैसे पेट्रोल से भरी बोतलों को छुड़ाया। बता दें कि परिवार द्वारा अनिश्चित कालीन का बैनर लगा कर धरना दिया जा रहा हैं। बाद में पुलिस ने धरना ख़त्म करा दिया।
धरने पर बैठे परिजनों ने बताया कि 26-27 अक्टूबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर भीकू जाटव, मुरारी जाटव और नगरा गांव के रहने वाले ध्रुव परिहार और विष्णु परिहार पंकज को घर से लेकर गए थे और उसकी ह्त्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी लेकिन मृतक का असंतुष्ट परिवार कई बार पुलिस अधीक्षक से लेकर कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराते हुए धरना भी दिया था। बाद में पुलिस इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं का इजाफा दर्ज एफआईआर में क्र चुकी थी। लेकिन आज परिजन फिर एसपी ऑफिस पहुंचे यहां उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
बता दें कि आज दिनभर मृतक का परिवार एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा रहा था। इस दौरान विधायक देवेन्द्र जैन ने भी परिवार को उचित न्याय का आश्वसन दिया था। लेकिन परिजन धरने से नहीं उठे थे। वहीँ आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी से लेकर शस्त्र लाइसेंस और भूमि दिलाये जाने की मांग की थी। लेकिन दोपहर चार बजे के बाद एकाएक आक्रोशित हो गया। परिजनों ने खुद पर पेट्रोल छिड़कने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पेट्रोल से भरी बोतलों को छीन पैट्रोल छिड़कने वालों को अपने कब्जे में ले लिया था।

SP ऑफिस के सामने धरने पर बैठे परिजन, पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बोतल छीनकर कब्जे में ली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment