शिवपुरी: इंदार क्षेत्र के खतौरा गांव में खाद की कालाबाजारी को लेकर सोमवार को किसान भड़क गए और देहरदा-ईसागढ़ मार्ग को जाम कर दिया। यहां किसानों ने नारेबाजी भी की। बोले न खाद मिल रही है, न सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली-पानी। सूचना के बाद एसडीएम के निर्देश पर दो तहसीलदार मौके पर पहुंचे। खाद वितरण शुरू होने के बाद किसान माने और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोला।
किसानों ने बताया कि एसडीएम ने खतौरा की तीन दुकानों पर सोमवार को खाद की पर्याप्त मात्रा बताते हुए वितरण की बात कही थी। किसान भाई सुबह खाद के लिए तीन अलग-अलग दुकानों पर पहुंचे लेकिन खाद नहीं मिली। दुकानदारों का कहना था कि जितनी खाद आई थी वह रात में ही वितरित कर दी गई।
सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही
खाद की कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने के आरोप भी लगाए। किसानों का कहना था कि उन्हें 10 घंटे की जगह तीन से चार घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। बिजली पानी के साथ ही हमें खाद की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
एसडीएम ने कराई खाद दुकान सील
कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव का कहना हैं कि आज खाद बांटी जानी थी, लेकिन त्रुटिवश किसानों को इंतजार करना पड़ा था। दो तहसीलदारों की मौजूदगी में खाद बांटी गई। खतौरा में एक खाद दुकान के संचालक की लापरवाही मिलने पर दुकान सील कर दी गई है।

किसानों ने देहरदा-ईसागढ़ मार्ग किया जाम: खाद की कालाबाजारी का आरोप, एसडीएम ने दुकान को किया सील / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment