शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के टोकनी पहाड़िया गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को रन्नौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक़ शनिवार की रात 8 बजे सुरेश आदिवासी(30) और कालू आदिवासी (22) ढाबे से खाना खाकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी नई तहसील के पास उनकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई थी।
इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद रन्नौद पुलिस ने दोनों घायलों को रन्नौद के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है दोनों बाइक सवार शराब के नशे में थे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई बाइक: दो युवक गंभीर घायल, होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे / Shivpuri News




