शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के रामखेड़ी तिराहे पर शनिवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां बाइक चालक की गंभीर हाल को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया था। लेकिन उसने मोहना के पास रास्ते में दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने आज रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर जांच को आगे बढ़ा दिया हैं।
बाजार में खरीददारी कर वापस लौट रहे थे दंपती
जानकारी के मुताबिक जामखो गांव का रहने वाला बेदी चरण धाकड़ (45) अपनी पत्नी उषा धाकड़ (42) के साथ शनिवार को शिवपुरी के बाजार में खरीददारी करने आये थे। शनिवार की देर शाम वह बाइक से लौट रहे थे। तभी झिरी रोड़ रामखेड़ी तिराहा पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
इस घटना में बेदी चरण धाकड़ गंभीर और उसकी पत्नी उषा धाकड़ मामूली घायल हुई थी। दोनों मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां उषा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन बेदी चरण के गंभीर हाल को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। लेकिन रास्ते में मोहना के पास बेदी चरण ने दम तोड़ दिया था।
परिजनों का कहना हैं दूसरी बाइक सवार दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। लेकिन उनकी बाइक मौके पर छूट गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

रामखेड़ी तिराहे पर दो बाइक की भिड़ंत: ग्वालियर ले जाते समय पति ने तोड़ा दम, पत्नी घायल, खरीददारी कर वापस लौट रहे थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment