शिवपुरी कलेक्टर ने करैरा के स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ और डॉक्टर के विरुद्ध निलंबन की कारर्वाई के लिए संभाग आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया हैं। दरअसल जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कुछ दिनों पहले करैरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्हें अस्पताल में अनगिनत खामियां मिली थी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार शर्मा की लापरवाही देखते हुए प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की थी और संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी चिकित्सक डॉ नरेंद्र माझी, वार्ड बॉय पंकज शर्मा, एनआरसी में सपोर्ट स्टाफ रश्मि जाटव ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। इसके अलावा मैटरनिटी किचन कुक उमा जोशी और कुक सहायक अहिल्या परिहार द्वारा प्रसुताओं को डाइट चार्ट के अनुसार डाइट नहीं दी जा रही थी। प्रसुताओं को दो लड्डू के स्थान पर एक लड्डू ही दिया जा रहा था। इस पर भी नाराजगी व्यक्त की थी। जब अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो गंदगी देख प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की थी।
इसके अलावा लगातार सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान भी यह पाया गया है कि विकासखंड करैरा की सर्वाधिक सीएम हेल्पलाइन लंबित है, जिसमें जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना की राशि उपलब्ध कराने के बाद भी सीबीएमओ करैरा द्वारा संबंधित हितग्राहियों को योजना की राशि नहीं पहुंचाई गई है। राज्य स्तर पर जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत बजट बुकिंग में विकासखंड करैरा को दिए गए बजट 2 लाख 94 हजार में से केवल 5289 रुपए की ही बुकिंग ई-वित्त पोर्टल पर की गई है। इस योजना में भी बीएमओ करैरा की लापरवाही देखी गई है।
ऐसे में कार्य के प्रति लापरवाही बरते जाने के कारण बीएमओ करैरा डॉ प्रदीप कुमार शर्मा और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर नरेंद्र माझी के विरुद्ध कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कार्यवाही के लिए संभाग आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है।

करैरा बीएमओ पर कार्रवाई के लिए संभाग आयुक्त को प्रस्ताव: कुछ दिन पहले निरीक्षण में प्रभारी मंत्री को मिली थीं कमियां / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment