शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के बमरा गांव में 16 साल के एक छात्र द्वारा खर्चे के लिए की गई मजदूरी के पैसे मांगने पर पांच लोगों ने उसे पीट दिया। छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसके सिर में सात टांके आए हैं। साथ ही हाथ पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
छुट्टियों में की थी मजदूरी, हॉस्टल आने से पहले मांगे थे पैसे
बमरा गांव के रहने वाले 16 साल के दिलीप जाटव के मामा ब्रजमोहन ने बताया कि उसका भांजा दिलीप शिवपुरी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता हैं। उसने छुट्टी के समय खर्चे के पैसों के लिए गांव में मजदूरी की थी। आज शुक्रवार को दिलीप अपने हॉस्टल जाने वाला था।
इससे पहले वह गुरुवार की रात 8 बजे अपनी के पैसे मांगने गया हुआ था। पैसे मांगने पर उसके साथ हाकम, विष्णु, बादामी, दौलत राम, अरुण जाटव ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गुरुवार की रात ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इसकी शिकायत आज पुलिस में दर्ज कराई जाएगी।

मजदूरी के पैसे मांगने पर 16 साल के छात्र को 5 लोगों ने पीटा, सिर में आए 7 टांके / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment