शिवपुरी: शहर के पोहरी चौराहे पर पाल समाज के द्वारा कल से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. पाल समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर पोहरी चौराहे के चारों मार्गों को ब्लॉक कर दिया है. पाल समाज के कई नेता और समाज के लोग पोहरी चौराहे पर पीड़ित परिवार को समर्थन देने पहुंचे. साथ ही इस कड़कडाती ठंड में रात भर पीड़ित परिवार पोहरी चौराहे पर धरना देता रहा. परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की मांग को लेकर अड़े हुए हैं.
बता दें 20 वर्षीय रविन्द्र पाल अपने दो रिश्तेदार रामवीर पाल और राजकुमार पाल के साथ बाइक से सिरसौद थाना क्षेत्र के किरौली गांव अपनी बड़ी बहन के ससुराल किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। वहीं, अन्य परिजन और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। तभी मंगलवार की शाम 7 बजे के लगभग सुरवाया थाना के सामने उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। इस घटना में रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बाइक को रोकने के लिए अचानक से बैरिकेड्स आगे लगा दिया था। पुलिस की गलती से उनके घर के इकलौता बेटे के मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल में मारपीट करने के आरोप भी परिजनों ने लगाए हैं साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. हालांकि एसपी शिवपुरी ने चार आरक्षण को लाइन अटैच कर दिया हैं. इसकी जांच एडिशनल एसपी संजीव मुले और पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा, शिवपुरी एसडीओपी संजय चतुर्वेदी द्वारा की जा रही हैं। लेकिन फिर भी परिजन धरने पर अड़े हुए हैं.

पोहरी चौराहे पर चल रहे पाल समाज के चक्काजाम में पोहरी से कांग्रेस विधायक़ कैलाश कुशवाह भी उतरे मैदान में, दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment