शिवपुरी 4 महीने तक जननी एक्सप्रेस का संचालन न करना वेंडर को महंगा पड़ा। सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने इस मामले में कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा। जिस पर 6 लाख 94 हजार का कटौत्रा वेंडर के खाते से किया जाएगा। सीएमएचओ डॉक्टर संजय ऋषिश्वर ने बताया कि पोहरी विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छर्च में चार माह तक जननी एक्सप्रेस 108 का संचालन न करते हुए अपनी मनमर्जी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोहरी, अन्यत्र स्थान से करने पर वेंडर जेएईएस प्रोजेक्ट आई प्राइवेट लिमिटेड पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 6 लाख 94 हजार 9 सौ 64 रुपए का कटौत्रा किया गया है।
उनके द्वारा 6 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छर्च का भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिसमें जननी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंस क्र 4282 विगत चार माह से वहां उपलब्ध नही है। जिस पर उक्त एम्बुलेंस संचालक वेंडर के विरुद्ध एनएचएम को लेख किया। जिस पर संचालक सह मुख्य प्रशासकीय अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा वेंडर फर्म के खाते से 6 लाख 94 हजार 9 सौ 64 रुपए का कटौत्रा किए जाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रोजेक्ट हेड मेसर्स जेएईएस प्रोजेक्ट आई प्राइवेट लिमिटेड 108 एकीकृत काल सेंटर भोपाल को आदेशित किया है।

जननी एक्सप्रेस का मनमर्जी संचालन: वेंडर के खाते से कटेंगे 6.94 लाख रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment