,

पति से विवाद के बाद पत्नी ने किया जहरीली दवा का सेवन, हालत गंभीर, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपारा में महिला ने जहरीला दवा का सेवन कर लिया. इसके बाद परिजनों ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां पर उसका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार गीता आदिवासी पत्नी अरविंद आदिवासी उम्र 26 साल निवासी ग्राम पिपारा कॉलोनी थाना कोलारस ने शनिवार की शाम जहरीली दवा का सेवन कर लिया.

बता दें की पति से किसी बात को लेकर पत्नी का झगड़ा हो गया था. इसी झगड़े के बाद गुस्से में पत्नी ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया. जिसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां पर महिला का उपचार जारी है.