शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र केमखेड़ा गांव में बीती रात खेत पर बने तालाब की मेड़ को दुरुस्त करने के काम करते समय एक ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन युवक को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
केमखेड़ा गांव का रहने वाला 26 साल का गुरप्रीत सिंह बाजबा शुक्रवार रात अपने खेत पर बनाए गए सिंचाई के तालाब की मेड़ सही करने का काम कर रहा था। तभी ट्रैक्टर पीछे ले जाते वक्त पलट गया। इस घटना में गुरप्रीत ट्रैक्टर के नीचे दब गया था, जिसे ग्रामीणों की मदद से निकाला गया था। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बड़े भाई ने दी थी पिता को किडनी, भोपाल भर्ती
26 साल के गुरप्रीत बाजबा की शादी पांच साल पहले हुई थी। गुरप्रीत अपने पीछे तीन साल का एक बेटा और 6 माह की बेटी को छोड़ गया था। वहीं, गुरप्रीत के पिता बलविंदर बाजबा की किडनी खराब थी। उन्हें बड़े बेटे ने किडनी दी थी। जिस वक्त यह दुखद घटना घटी उस वक्त गुरप्रीत के पिता और बड़ा भाई भोपाल के अस्पताल में भर्ती थे।

तालाब की मेड़ सही कर रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मायापुर थाना क्षेत्र के केमखेड़ा गाँव की घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment