शिवपुरी की युवती से शादी डॉट कॉम पर एक ठग ने खुद को एनआरआई बताकर महंगे गिफ्ट भेजने के नाम 28 लाख की ठगी कर ली। युवती की शिकायत पर करैरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
करैरा कस्बा निवासी 25 वर्षीय नैन्सी ने बताया कि 18 सितम्बर 2024 को एक यूके के नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल जैन बताया। राहुल ने नैंसी से उसका मोबाइल नंबर शादी डॉट कॉम बेवसाइट से मिलने की बात कही थी। राहुल ने खुद को एनआरआई बिजनेस मैन बताया था। बाद में राहुल ने नैंसी से शादी की इच्छा जाहिर करते हुए फोन पर कई बार बात की थी।
महंगे गिफ्ट भेजने के नाम हुई ठगी
नैंसी के मुताबिक दोनों के बीच फोन पर हो रही वार्तालाप के बीच राहुल जैन ने बिजनेस डील सक्सेस होने की बात कहते हुए गिफ्ट भेजने की बात कही थी। कुछ दिन बाद भारतीय मोबाइल नम्बर से एक फोन आया था।
फोन करने वाले ने अपना नाम प्रदीप बताते हुए खुद को डीएचएल कोरियर से होना बताया। प्रदीप ने यूके से पार्सल आने के बारे में बात की थी। पार्सल में ज्वेलरी और यूके करंसी और एक आई-फोन होने का जिक्र किया था, साथ ही कस्टम ड्यूटी के 15130 रुपए चुकता करने के लिए एक अशोक के नाम का क्यूआर कोड भेजा था। जिसका भुगतान उसने कर दिया था।
मिलने लगी धमकी, डर दिखाकर लाखों रुपए ठगे
नैंसी ने बताया कि बाद में उससे बड़ा पार्सल होने के नाम होने की बात कहते हुए उस पर पेनल्टी लगने की बात कही गई थी। प्रदीप नाम के व्यक्ति ने डरा धमका कर पैसे ऐंठता रहा। फिर सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की बात कहते हुए उसने लाखों रुपए ऐंठ लिए थे।
अब तक प्रदीप ने उससे 28 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिए। इसकी शिकायत उसने करैरा थाने में दर्ज कराई। करैरा पुलिस ने लाखों ने लाखों की धोखाधड़ी के मामले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

NRI बताकर युवती से की 28 लाख की ठगी: शादी डॉट कॉम पर हुई मुलाकात, महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर लूटे लाखों रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment