मीडिया से बोले सिंगार आदिवासियों का वोट खरीदना चाहती है बीजेपी
शिवपुरी: नेता प्रतिपक्ष और आदिवासी नेता उमंग सिंगार शुक्रवार को श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के करहाल में आमसभा को संबोधित करने जाते समय अल्प समय के लिए पोहरी रुके। यहां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आफाक अंसारी के नेतृत्व में उनका जोशीला स्वागत किया।इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सीएम डॉ मोहन यादव की सरकार और उनकी घोषणाओं पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासियों का वोट खरीदना चाहती है। लेकिन इस उप चुनाव में आदिवासियों का वोट बिकेगा नहीं। विजयपुर में कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही है। इस बार भी कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी।
पोहरी में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बोलें आदिवासियों का वोट खरीदना चाहती हैं भाजपा / Shivpuri News




