शिवपुरी: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शिवपुरी की कोलारस शाखा से 80.52 करोड़ गबन मामले में पुलिस ने पिंकी यादव के पिता व बहन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खाते में 25-25 लाख रु. का ट्रांजेक्शन मुकेश पाराशर के खाते से होना पाया गया है। इसलिए दोनों मामले में सहआरोपी बनाकर धर दबोचा।
खाते में आई गबन की राशि से जमीन सहित स्कॉर्पियो खरीद ली थी। पुलिस सबूतों के आधार पर धीरे-धीरे लोगों को सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार कर दी है। पिंकी के पिता धनसिंह यादव व बहन रानी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक सहकारी बैंक की कोलारस शाखा से चपरासी राकेश पाराशर ने कैशियर के इंचार्ज में रहते हुए 80.52 करोड़ रु. के गबन को अंजाम दिया है। अपने परिजनों से लेकर नौकर और करेरा के कालीपहाड़ी निवासी महिला मित्र सहित उसके परिजनों को गबन की राशि ट्रांसफर कर दी। पुलिस चपरासी राकेश पाराशर की गिरफ्तारी केस मय ही उसकी महिला मित्र पिंकी यादव व भाई पवन यादव को पकड़ चुकी थी। अब पुलिस ने 6 नवंबर को पिंकी यादव के पिता ग्राम वरकुआ कालीपहाड़ी निवासी धानसिंह पुत्र तेज सिंह यादव और बहन रीना पत्नी संतोष यादव निवासी शिवगिरी मंदिर के पास रिछरा फाटक दतिया को गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरफ्तारी अपरा क्रमांक 386/21 में भादवि की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी और भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13 (1) क, 13 (1) खा, 13 (2) के तहत हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
कोलारस एसडीओपी विजय सिंह यादव का कहना है कि पिता व पुत्री को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। गबन की राशि जिन लोगों ने इस्तेमाल की है उन्हें सह आरोपी बनाकर कार्रवाई जारी है।

सहकारी बैंक घोटाला: 100 करोड़ के घोटाले में 2 और गिरफ्तार, ट्रांसफर हुए थे 25-25 लाख, पुलिस ने बनाया सह आरोपी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment