शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में धान से भरा ट्रक ओवरलोड होने के चलते पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक और उसमे भरी धान की बोरियों की चपेट में राहगीर और अन्य कोई वाहन नहीं आया। इस घटना में ट्रक ड्राइवर घायल हुआ है। सीहोर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के डबरा की मंडी से धान से भरकर एक ट्रक भोपाल के मंडीदीप के लिए रवाना हुआ था। लेकिन आज सुबह सीहोर थाना क्षेत्र के करई-भितरवार रोड पर आज सुबह 6 बजे एक हल्के मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
पलटने के बाद ट्रक में भरी धान की बोरियां सड़क पर बिखर गई। गनीमत रही की जिस वक्त ट्रक पलटा उस वक्त कोई राहगीर या फिर अन्य वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया। जिससे जनहानि होने से बच गई।
करई-भितरवार रोड पर धान से भरा ट्रक पलटा, डबरा से भोपाल जा रहा था, ड्राइवर घायल हुआ / Shivpuri News




