शिवपुरी: जिले के बैराड थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब किनारे बैठा युवक अचानक पानी में गिर गया। इसे गिरते हुए कुछ लोगों ने देख लिया तो तत्काल पानी में कूंदे। जहां युवक को बाहर निकाला। युवक को तत्काल बैराड स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे है। जहां युवक की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार ओमी गुप्ता निवासी ग्राम बेचाई बैराड के बडे तालाब पर रोज घूमने जाते है। आज वह बैराड तालाब मेें पैर डालकर फोन पर किसी से बात कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया है कि तभी अचानक ओमी पानी में गिर गया। तत्काल लोगों ने दौड लगाकर उसे बचाना चाहा पर वह डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। जहां ओमी की हल्की हल्की सांसे चल रही है। खबर लिखे जाने तक उसे बैराड स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तालाब किनारे बैठे ओमी गुप्ता अचानक पानी में गिरे, आसपास के लोग बचाने कूंदे, डॉ ने किया मृत घोषित / Shivpuri News




