शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने बुधवार को एक कार से शराब की 22 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तारी किया हैं। पुलिस ने शराब और कार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं।
करैरा थाना विनोद छावई ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद हाईवे पर जीतू ढाबा पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग शुरू की गई। तभी शिवपुरी की ओर तरफ से झांसी की ओर जा रही एक ईको स्पोर्ट्स कार (यूपी15बीपी9345) को रोककर तलाशी ली गई।
कार के भीतर 22 पेटी देसी शराब की भरी मिली। कार के ड्राइवर ने अपना नाम आलोक पिता परमेश्वर दास यादव (22) बताया। आरोपी झांसी जिले के थाना बबीना के ठकुरापुरा का रहने वाला हैं। पुलिस ने कार से 88 हजार की 22 शराब की पेटी और 5 लाख की कार को जब्त कर आरोपी अलोक यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।
कार से 22 पेटी शराब बरामद: झांसी का आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट का मामला दर्ज / Shivpuri News




