शिवपुरी: कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ ने करैरा कस्बे में होने वाली बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए आयोजन स्थल का जायजा लिया। यहां कथा स्थल पर पहुंचकर आयोजक समिति के साथ कलेक्टर-एसपी ने पंडाल से लेकर पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के बारे जाना, साथ ही करैरा प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।
बता दें कि, 2 दिसम्बर से बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा शुरू होने वाली हैं। इस कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग करैरा पहुंचेंगे। इसकी तैयारियां जोरो पर हैं।
करैरा मंडी का भी किया निरीक्षण
12 साल बाद अक्टूबर माह से करैरा की अनाज मंडी में मूंगफली की फसल की शुरुआत किसानों की मांग पर हुई हैं। ऐसे में मूंगफली की फसल लेकर मंडी आने वाले किसानों को कई प्रकार की असुविधा हो रही थी। इसकी शिकायतें भी दर्ज कराई गई थी। यहां किसानों का आरोप था कि व्यापारी मंडी में किसानों की फसलों को कम दाम में खरीद रहे हैं साथ ही व्यापारी किसानों की फसलों को मंडी के बाहर व्यापारियों के गोदामों पर बेचने को मजबूर कर रहे हैं।
इसके बाद बुधवार को कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने एसपी अमन सिंह राठौड़ के साथ अनाज मंडी पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की, साथ ही मंडी में मूंगफली की खरीद के लिए ना आने वाले व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश मंडी प्रबंधन को दिए।

करैरा में होगी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा: कलेक्टर-एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment