शिवपुरी: जिले के पड़ोरा चौराहा शिवपुरी-गुना फोरलेन हाईवे पर दो ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद एक ट्रक का ड्राइवर और हैल्पर केबिन में ही फंसकर रह गए थे। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला बाद में उन्हें उपचार के लिए हाइवे की एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक स्टील की चद्दर से भरा ट्रक (MP07HB3855) इंदौर से ग्वालियर जा रहा था। पड़ौरा चौराहे पर झांसी की ओर से एक ट्रक दूसरे ट्रक से सामने आ गया, जिससे इंदौर से ग्वालियर जा रहा ट्रक दूसरे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला
दुर्घटना के बाद आरोन जिले के लागानपुर का रहने वाला ट्रक ड्राइवर फिरोज खान पुत्र शहजाद खान और हेल्पर विजेंद्र करन पुत्र राम सिंह करन ट्रक के केबिन में फस कर रह गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हेल्पर के पैर में गंभीर चोट आई
ड्राइवर फिरोज ने बताया कि झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रक को हाईवे पर उतार दिया था तभी एक बाइक भी सामने आ गई थी। बाइक सवार को बचाने में ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक के हेल्पर विजेंद्र के पैर में गंभीर चोट आई है।

पड़ोरा चौराहा पर हुई दो ट्रकों की भिड़ंत: केबिन में फंसे ड्राइवर-हैल्पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment