,

गोवर्धन पर ससुराल जा रहे पति-पत्नी को बाइक सवार ने उड़ाया, जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झलवासा में एक बाइक सवार को पीछे से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिसके कारण पति पत्नी को गंभीर चोट आई है. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार दीपू जाटव पुत्र किशनू जाटव 28 साल निवासी ग्राम ऐता थाना चिलमानी जिला श्योपुर ने बताया कि 2 नवंबर को वह अपनी पत्नी रचना जाटव एवं बच्ची राधिका जाटव के साथ अपनी ससुराल ग्राम झलवासा बाइक से जा रहा था. इसी दौरान जब वह बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम झलवासा बस स्टैंड पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी. इसके कारण पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.