शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव में बिजली की लाइन से टकराने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी धान की पराली में भीषण आग भड़क गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन पराली पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गई। किसान ने बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक आज रविवार की दोपहर गागौनी गांव का रहने वाला किसान त्रिलोक सिंह गुर्जर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सजाई गांव से पराली भरकर अपने गांव गागौनी के लिए निकला था। तभी रास्ते में बिजली की झूलती 11 केवी की लाइन उससे टकरा गई। इससे उठी चिंगारी से पराली ने आग पकड़ ली थी। इसके बाद पराली जलने लगी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी धान की पराली में भड़की आग: बिजली की तार टकराने से हुआ हादसा, लापरवाही के आरोप / Shivpuri News




