,

मां को गाली देने वाले पिता पर भड़का बेटा: जिला अस्पताल में भर्ती, बेटे पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र में मां को गाली देने वाले पिता पर भड़के बेटे ने पिता की लाठियों से पिटाई कर दी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ठकुरपुरा के रहने वाले 60 साल के रमेश शाक्य ने बताया कि आज रविवार की सुबह 11 बजे उनका अपनी पत्नी काशी बाई शाक्य से झगड़ा हुआ था। इस दौरान रमेश ने पत्नी के साथ गाली-गलौज कर दिया। जिसपर बेटा बिष्णु शाक्य भड़क गया। उसने पिता को जमीन पर पटक कर लाठियों से पिटाई कर दी। बेटे ने रमेश के पैरों पर लाठियों से कई बार वार किए। चींख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आकर उसे बचाया। जिसके बाद रमेश को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर उसके बेटे विष्णु के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया है।