,

बोलेरो ने दो बाइक सवारों को रौंदा: एक की मौके पर मौत, दूसरे का झांसी में उपचार जारी / Shivpuri Ness

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र में दुल्हई रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो सहित भाग गया। दोनों घायलों को परिजन झांसी के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां एक बाइक सवार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे गंभीर घायल का उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक़ दुल्हई गांव का रहने वाला विजय लोधी (32) पुत्र तोरन सिंह लोधी और महेंद्र लोधी (37) पुत्र रामसिंह लोधी बाइक पर सवार होकर भौंती कस्बे के लिए निकले थे, तभी दुल्हई गांव के खाती बाबा मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही परिजन दोनों घायलों को झांसी के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने विजय लोधी ( 32) को मृत घोषित कर दिया। वहीं महेंद्र लोधी (37) का उपचार जारी है। पुलिस ने मौके से भागी बोलेरो की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है।