,

आदिवासी महिला को नहीं मिली एम्बुलेंस, 1700 रुपए किराए का ऑटो कर जिला अस्पताल पहुँचे, एम्बुलेंस चालक ने कहा 5 घंटे लगेंगे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्रामी रामपुरी में एक आदिवासी महिला की तवियत बिगड़ गई. जिसके बाद परिजनों ने कोलारस ले स्वास्थ्य केंद्र में महिला को भर्ती कराया था. जहाँ से उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया. जब परिजनों ने एम्बुलेंस चालक की फ़ोन किया तो उसने 5 घंटे बाद आने को कहा. इसके बाद परिवार खुद के ख़र्चे पर महिला को ऑटो से 1700 रुपए किराए का देकर जिला अस्पताल पहुँचे.

जानकारी के अनुसार प्रकाश आदिवासी निवासी ग्राम रामपुरी थाना कोलारस ने बताया कि उसकी चाची सरबदी आदिवासी की आज गुरुवार की सुबह एकाएक हालत बिगड़ गई. जिनको उपचार हेतु कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया तो एंबुलेंस नही पहुंची। जिसके बाद परिजन 1700 रुपए में ऑटो करके दोपहर ढाई बजे जिला अस्पताल पहुंचे. जहां जिला अस्पताल में उन्हे स्ट्रेचर और वार्ड बॉय भी नही मिला। जिसके बाद महिला को परिजन हाथों में उठाकर अस्पताल के अंदर लेकर पहुंचे. जहाँ महिला का उपचार जारी हैं.